सारण में मां अंबिका भवानी मंदिर के रास्ते पर बह रहा नाले का गंदा पानी, श्रद्धालुओं को हो रही भारी परेशानी, समाधान की उठी मांग

Saran News: सारण जिले के दिघवारा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मां अंबिका भवानी मंदिर आमी में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. लेकिन मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाले का गंदा पानी बहने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Saran News: (सारण के दिघवारा से अमित की रिपोर्ट)
सारण जिले के दिघवारा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मां अंबिका भवानी मंदिर आमी में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. लेकिन मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाले का गंदा पानी बहने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. श्रद्धालुओं का कहना है कि गंदे पानी के बीच होकर मंदिर तक पहुंचना उनकी धार्मिक भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचा रहा है.

देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है आमी मंदिर

दिघवारा प्रखंड के आमी स्थित मां अंबिका भवानी मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. मंदिर का अपना पौराणिक महत्व है और यहां श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है. देश के विभिन्न हिस्सों से भक्त मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए यहां पहुंचते हैं.

हर शुभ कार्य से पहले मां का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं लोग

क्षेत्र के लोगों में ऐसी मान्यता है कि किसी भी मांगलिक कार्य की शुरुआत से पहले मां अंबिका भवानी का आशीर्वाद लेना शुभ होता है. विवाह के बाद नवदंपति भी सपरिवार मंदिर पहुंचकर माथा टेकते हैं. मन्नत पूरी होने पर चुनरी चढ़ाने की वर्षों पुरानी परंपरा आज भी कायम है.

नवरात्र और महाशिवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

शारदीय और वासंतिक नवरात्र, महाशिवरात्रि समेत अन्य प्रमुख पर्वों के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहता है. आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि, मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी भी समय-समय पर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं.

मंदिर मार्ग पर बहता नाले का पानी बना बड़ी समस्या

श्रद्धालुओं की सबसे बड़ी परेशानी मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग पर बह रहा नाले का गंदा पानी है. मंदिर जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं को इसी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है. इससे न केवल आवागमन प्रभावित होता है, बल्कि श्रद्धालुओं को असहज स्थिति का भी सामना करना पड़ता है.

श्रद्धालुओं ने जताई नाराजगी, समाधान की मांग

मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि गंदे नाले के पानी से होकर गुजरना उनकी धार्मिक आस्था और पूजा की शुद्धता को प्रभावित करता है. उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मंदिर मार्ग पर बह रहे नाले के पानी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुगम मार्ग उपलब्ध हो सके.

Also Read: तरैया से लापता दो नाबालिग सकुशल बरामद, 48 घंटे के बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिलीं छात्राएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >