तरैया में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Saran News : सरकारी भूमि से हटे अवैध कब्जे, दोबारा अतिक्रमण पर कानूनी शिकंजे की चेतावनी, झोपड़ी और कर्कटनुमा घर तोड़कर खाली कराई गई सरकारी भूमि

तरैया (सारण) से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Saran News : सारण जिले के तरैया प्रखंड के तरैया – मढ़ौरा एसएच 73 के किनारे डेवढ़ी मध्य विद्यालय के समीप अतिक्रमित सरकारी जमीन को प्रशासन के द्वारा बुधवार को अतिक्रमणमुक्त कराया गया. डेवढ़ी स्टेट ट्यूबवेल से लेकर एसएच 73 डेवढ़ी – टेढ़ा मोड़ जाने वाली सड़क के समीप तक एसएच 73 मुख्य सड़क के पूरब दिशा में स्थित सरकारी जमीन को कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था.

सीओ ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

दंडाधिकारी सह तरैया सीओ पंकज कुमार सिंह की उपस्थिति में जीविका बीपीएम विकास चौधरी,अमनौर के पीआरएस अरुणेश कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी के द्वारा अतिक्रमण हटाये गये. सात लोगों के द्वारा झोपड़ी,कर्कटनुमा घर,बेढ़ी रखकर जो अतिक्रमण किये गये. उन्हें प्रशासन के द्वारा जेसीबी से तोड़कर कर हटाये गये. दंडाधिकारी सह सीओ के द्वारा अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी गयी कि अतिक्रमण हटाने के बाद अगर पुनः सरकारी जमीन को अतिक्रमण किया गया तो अतिक्रमणकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Also Read : शहजाद को पीट-पीटकर मारनेवाले 5 अरेस्ट; तड़पता छोड़नेवाला दारोगा सस्पेंड, 2 होमगार्ड सेवामुक्त होंगे, थानेदार पर शोकॉज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >