दिघवारा स्टेशन पर है दो दर्जन ट्रेनों का ठहराव, फिर भी रोशनी, शौचालय और शेड की कमी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Saran News: सोनपुर-छपरा रेलखंड के बीच स्थित दिघवारा रेलवे स्टेशन आर्थिक और धार्मिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण स्टेशन माना जाता है।

Saran News: (अमित कुमार को रिपोर्ट) सोनपुर-छपरा रेलखंड के बीच स्थित दिघवारा रेलवे स्टेशन आर्थिक और धार्मिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण स्टेशन माना जाता है। इस स्टेशन से रेलवे को अच्छी आमदनी होती है। आस्था के केंद्र मां अंबिका भवानी मंदिर, आमी जाने वाले श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में इसी स्टेशन पर उतरते हैं। इसके बावजूद स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का हाल बेहद खराब है.

दो दर्जन से अधिक ट्रेनों के ठहराव वाले इस स्टेशन पर यात्रियों को आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। “मुस्कान के साथ रेल यात्रा” का रेलवे का दावा यहां कागजों तक सीमित नजर आता है.

शौचालय और पेयजल की बदहाल व्यवस्था

प्रतीकात्मक तस्वीर

स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बना शौचालय उपयोग के लायक नहीं है, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शौचालय और यूरिनल की सुविधा ही नहीं है। ऐसे में महिला यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार उन्हें आसपास के परिचितों या रिश्तेदारों के यहां जाना पड़ता है।

दोनों प्लेटफॉर्म पर शौचालय के अभाव में कई जगह अघोषित यूरिनल बन चुके हैं, जिससे स्टेशन परिसर में गंदगी पसरी रहती है। प्लेटफॉर्म नंबर दो की नियमित सफाई नहीं होने से हालात और खराब हो गए हैं। पेयजल स्थलों के आसपास भी गंदगी का अंबार लगा रहता है, जिसके कारण यात्री बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हैं।

शाम होते ही प्लेटफॉर्म पर छा जाता है अंधेरा

दिघवारा स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है। शाम ढलते ही प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो के अंतिम छोर पर अंधेरा पसर जाता है, जिससे यात्री खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं।

स्टेशन पर लगे कई बिजली पोलों के बल्ब खराब पड़े हैं। यात्रियों का कहना है कि कोच इंडिकेटर की सुविधा नहीं होने और पर्याप्त रोशनी के अभाव में ट्रेन पकड़ने में काफी दिक्कत होती है। खासकर पवन एक्सप्रेस, बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस और बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में सवार होने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

फुटओवर ब्रिज पर भी पर्याप्त रोशनी नहीं होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई समेत बड़े शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों के पास अधिक सामान रहता है, ऐसे में अंधेरे के कारण कई बार उनका सामान छूट जाता है या वे निर्धारित कोच तक नहीं पहुंच पाते। कई यात्रियों को मोबाइल या टॉर्च की रोशनी के सहारे अपनी बोगी तलाशनी पड़ती है।

शेड और बैठने की व्यवस्था का अभाव

प्रतीकात्मक तस्वीर

स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पूर्वी और पश्चिमी छोर का विस्तार तो किया गया है, लेकिन उसी अनुपात में यात्रियों के बैठने की व्यवस्था नहीं की गई। दोनों प्लेटफॉर्म पर शेड का पर्याप्त विस्तार नहीं होने से भीषण गर्मी में यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है।

इतना ही नहीं, ट्रेनों की उद्घोषणा की आवाज भी सिर्फ शेड के आसपास तक ही सुनाई देती है। प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर तक उद्घोषणा नहीं पहुंचने से यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी लेने में परेशानी होती है।

अमृत भारत योजना के बावजूद अधूरी सुविधाएं

हालांकि अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का चयन होने के बाद कुछ निर्माण कार्य शुरू हुए हैं, लेकिन अब भी यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं का इंतजार है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन पर रोशनी, शौचालय, पेयजल, शेड और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।

ALSO READ: वोटर लिस्ट जारी होते ही सोनपुर में गरमाई सियासत, चुनावी तैयारियां जोरों पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >