उमेश सिंह कुशवाहा से मिले साजिद आलम सोनू, समाज के प्रतिनिधित्व पर सौंपा ज्ञापन

Saran News : धुनिया-मंसूरी समाज के लिए विधान परिषद में सीट की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

छपरा से अयूब रजा की रिपोर्ट
Saran News : जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सारण के जिला उपाध्यक्ष साजिद आलम सोनू ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक उमेश सिंह कुशवाहा से मुलाकात कर धुनिया-मंसूरी समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई.इस संबंध में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपते हुए धुनिया-मंसूरी समाज के किसी योग्य जदयू कार्यकर्ता को बिहार विधान परिषद में भेजने की मांग की.सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बिहार की जातीय गणना 2022 के अनुसार धुनिया (मंसूरी) समाज मुसलमानों की तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाला समुदाय है,जिसकी संख्या लगभग 19 लाख बताई गई है.इसके बावजूद इस समाज को अब तक अपेक्षित राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल सकी है. ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न मुस्लिम समुदायों के नेताओं को राज्यसभा,विधान परिषद, वक्फ बोर्ड एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अवसर मिला है, लेकिन धुनिया-मंसूरी समाज को विधानसभा,विधान परिषद, राज्यसभा तथा आयोग-बोर्ड-निगमों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया.इससे समाज के लोगों में निराशा और उपेक्षा की भावना है.

उमेश कुशवाहा को सौंपा ज्ञापन

साजिद आलम सोनू ने कहा कि धुनिया-मंसूरी समाज लंबे समय से जदयू और एनडीए का समर्थक रहा है. ऐसे में समाज को भी उसकी जनसंख्या और राजनीतिक योगदान के अनुरूप हिस्सेदारी मिलनी चाहिए. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह किया कि आगामी अवसरों पर धुनिया-मंसूरी समाज के योग्य एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देकर समाज को सशक्त बनाने का कार्य किया जाए. प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने ज्ञापन प्राप्त कर मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया. इस दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

Also Read : पहाड़पुर में टॉवर पर चढ़ी युवती बनी चर्चा का विषय, भूमि स्वामी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >