गड़खा के सैदसराय गांव में युवती की संदिग्ध मौत, मौके पर पहुंची एफएसएल टीम

Saran News : सारण के गड़खा में 19 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार.

गड़खा (सारण) से राणा सिंह की रिपोर्ट
Saran News : गड़खा थाना क्षेत्र के सैदसराय गांव में एक 19 वर्षीय युवती के आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश मे आया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतिका की पहचान सहोसराय के 19 वर्षीय युवती के रूप हुई है. बताया जाता है कि घटना के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था. परिजन जब घर लौटे तो सुमन का शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली सुचना मिलते ही गड़खा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की.

आत्महत्या या कुछ और? जांच जारी

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में कुछ कहा जा सकेगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Also Read : सूता फैक्ट्री मोड़ पर शराब तस्करों पर शिकंजा, कार से 324 लीटर शराब बरामद, शराब और वाहन जब्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >