जलालपुर (सारण) से अमित की रिपोर्ट
Saran News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर बने हुए 12 वर्ष पूर्ण होने पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने प्रखंड के किसुनपुर धारान बाजार स्थित शिवालय में पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली व विकास की कामना की. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का 12 वर्षों का कार्यकाल गरीब, असहाय और आम जनता की सेवा को समर्पित रहा है. गांव से लेकर शहर तक विकास की नई इबारत लिखी गई है.
पूजा-अर्चना के साथ गूंजे ‘12 साल बेमिसाल’ के नारे
शिवालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 12 साल बेमिसाल के नारों के साथ उत्साह जताया. मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी दामोदर दास, आचार्य मधुसूदन दुबे, भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष पं उमेश तिवारी, प्रमोद सिग्रीवाल, मुखिया प्रतिनिधि तारकेश्वर सिंह,राजेश्वर कुँवर अनिल सिंह व संजय राय ,मंडल अध्यक्ष कुश बाबा ,जय शंकर उर्फ पन्नू सिंह , किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मिंटू तिवारी ,शोशल मीडिया प्रभारी दीपू चतुर्वेदी सहित कई लोग मौजूद रहे.
Also Read : इनामी बदमाश ने दी डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, मंत्री का सख्त संदेश-‘कानून से ऊपर कोई नहीं’
