Saran News : गंडक नदी पर कटाव रोधी कार्य में लापरवाही देख भड़के एसडीएम

Saran News : कटाव रोधी कार्य में सुस्ती पर एसडीएम नाराज, कार्रवाई की चेतावनी

Saran News (पप्पु मिश्रा) : मकेर प्रखंड के बाघाकोल पंचायत स्थित हैज़लपुर गाँव में गंडक नदी पर चल रहे कटाव रोधी कार्य का सदर एसडीएम नितेश कुमार ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति और लापरवाही देखकर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने संवेदक और विभागीय अधिकारियों को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी. निरीक्षण के दौरान एसडीएम नितेश कुमार ने पाया कि कटाव रोधी कार्य की रफ्तार काफी धीमी है. मौके पर मजदूरों की संख्या भी कम थी. सबसे ज्यादा नाराजगी उन्होंने तब जताई जब देखा कि प्रकोपाइन का काम पूरी तरह बंद पड़ा है.

जमीन बचाने को लेकर एसडीएम ने दिखाई सख्ती

इस पर एसडीएम ने संवेदक को फटकार लगाते हुए कहा कि बरसात से पहले कटाव रोधी कार्य हर हाल में पूरा करना है. अगर काम में लापरवाही बरती गई तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी. एसडीएम ने साफ कहा कि गंडक नदी का कटाव इस इलाके के लिए बड़ी समस्या है. हर दर्जनों घरो के साथ दर्जनों एकड़ जमीन नदी में विलीन हो जाती है. किसानों की फसल और कई गांवों पर कटाव का खतरा मंडराता रहता है. ऐसे में काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक मजदूर लगाकर दिन-रात काम कराया जाए और तय समय सीमा में काम पूरा किया जाए. इस मौके पर मुखिया अनिल सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष समित सिंह,बबलू सिंह,शैलेन्द्र सिंह उपस्थित थे.

Also Read : Gopalganj News : एकलौता बेटा लापता, दर्दभरे मैसेज ने बढ़ाई परिवार की चिंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >