Saran News : कट्टा के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से 20 लाख के गहनों की लूट

Saran News : पुलिस आश्वासन के बाद शांत हुए आक्रोशित व्यवसायी

Saran News (मनोज कुमार) : तरैया निवासी व फरीदनपुर मठिया बाजार स्थित कनक ज्वेलर्स के मालिक सत्येन्द्र साह से अपराधियों ने कट्टा के बल पर 20 लाख रुपये के सोने – चांदी के गहने लूट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. स्वर्ण व्यवसायी अपने घर से 10 बजे के लगभग फरीदनपुर मठिया बाजार स्थित दुकान पर जा रहा था कि वाईडीबीएस महाविद्यालय बेनीपुरी मंदिर के आगे नवनिर्मित पुलिया के समीप एक आपची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक करके बाइक रोक कर कट्टा भिड़ा कर बाइक के डिक्की खोलकर बैग निकाल लिया तथा बाइक की चाबी व मोबाइल छीनकर शीतलपट्टी गांव की तरफ फरार हो गये.

पुलिस की देरी से नाराज व्यापारियों ने स्टेट हाइवे जाम किया

बाइक के डिक्की में बैग में स्वर्ण व्यवसायी ने बताया कि लगभग 100 ग्राम सोने व दो किलो चांदी के गहने तथा 30 हजार रुपये नगदी थे. वहीं पैकेट से मोबाइल छीन लिये. तरैया थाना से महज आधा किमी की दूरी पर घटना घटी. पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी थाने पहुंचे लेकिन पुलिस के द्वारा शिथिलता बरते जाने पर व्यवसायियों ने गुस्से में आकर तरैया बाजार पोस्ट ऑफिस के गेट के सामने तरैया – मढ़ौरा स्टेट हाइवे मुख्य सड़क को बाइक लगाकर चिलचिलाती धूप में सड़क जाम कर पुलिस के विरोध प्रदर्शन करने लगे. तरैया बाजार में सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस की नींद खुली.तरैया थाना के अपर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार एसआई मुकेश कुमार दलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे.

व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

आक्रोशित व्यवसायियों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया का प्रयास किया गया. व्यवसासियों ने वरीय पदाधिकारी से बात कराने की जिद पर अरे हुए थे. अपर थानाध्यक्ष ने डीएसपी मढ़ौरा -2 मसरख संजय कुमार सुधांशु से व्यवसायियों को मोबाइल पर बात करायी गयी.डीएसपी के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ.व्यवसायियों ने पुलिस पदाधिकारी से कहा कि आज शाम तक सामान के साथ अपराधी गिरफ्तार नहीं होते है तो कल पुनः विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम किये जायेंगे. अपर थानाध्यक्ष ने स्वर्ण व्यवसायियों को समझा बुझाकर थाने लेकर पहुंचे और जांच में जुट गये.

Also Read : Siwan News : दिन में जल रही हाई मास्क लाइटें, बिजली की हो रही बर्बादी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >