सारण में मासूम से छेड़छाड़ का आरोपी साइकिल मिस्त्री गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सारण जिले में सात वर्षीय बच्ची से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी साइकिल मिस्त्री मकबूल अंसारी को गिरफ्तार किया है. घटना के दो दिन बाद गुप्त सूचना के आधार पर अमनौर बाजार से हुई गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

Saran News: सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में सात वर्षीय बच्ची से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना के दो दिन बाद मंगलवार को अमनौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को अमनौर बाजार से गिरफ्तार किया.

जानकारी के अनुसार, विशुनपुरा गांव में दो दिन पूर्व सात वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था. घटना के बाद पीड़ित बच्ची की मां ने अमनौर थाने में आवेदन देकर आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. मां के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी.

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फरार था आरोपित

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित फरार चल रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी. इसी दौरान पुलिस को आरोपित के अमनौर बाजार में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली.

अमनौर बाजार से हुई गिरफ्तारी

अपर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अमनौर थाना क्षेत्र के लच्छी कैतुका विशुनपुरा गांव निवासी साइकिल मिस्त्री मकबूल अंसारी है. गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को पुलिस टीम ने अमनौर बाजार में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपित को जेल भेज दिया. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 2 लाख रुपये के लिए सास-ननद ने ली जान, दो हिरासत में एक ननद फरार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुलदीप महासेठ

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >