पहाड़पुर में टॉवर पर चढ़ी युवती बनी चर्चा का विषय, भूमि स्वामी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Saran News : सुरक्षित नीचे उतारी गई युवती, अब टॉवर प्रकरण में पुलिस करेगी विधिसम्मत कार्रवाई

छपरा से अयूब रजा की रिपोर्ट
Saran News : जिले के खैरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती के मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है.टॉवर के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले पहाड़पुर निवासी सुमन दयाल सिंह ने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार छोटा तकिया गांव निवासी स्वर्गीय रवीन्द्र राम की पुत्री ममता कुमारी बुधवार की सुबह गांव स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई थी. इससे टॉवर की सुरक्षा और नेटवर्क व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी. आवेदक ने आशंका जताई है कि यदि युवती के साथ कोई अनहोनी होती तो टॉवर संचालक और भूमि स्वामी को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता था. युवती के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया था.

युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू

नगरा बीडीओ अनुभव कुमार,खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान सहित स्थानीय कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे थे. घंटों की मशक्कत और समझाइश के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया था. स्थानीय लोगों के अनुसार,यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है.चर्चा है कि गांव के ही एक युवक की शादी होने से नाराज होकर युवती टॉवर पर चढ़ गई थी.हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.वहीं इस संबंध में खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : उजहरा गांव की बेटी ने बढ़ाया बिहार का मान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते दो पदक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >