सारण में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को रौंदा, हालत गंभीर, ट्रक जब्त

Saran News: सारण के मशरक-मलमलिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल युवती कंप्यूटर क्लास के लिए मशरक जा रही थी. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

Saran News: सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सियरभुक्का गांव के पास मशरक-मलमलिया मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

घायल युवती की पहचान भगवानपुर सरसईया गांव निवासी मंजूर अंसारी की पुत्री शहनाज खातून के रूप में हुई है. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

कंप्यूटर क्लास के लिए जा रही थी शहनाज

जानकारी के अनुसार, शहनाज खातून गुरुवार सुबह करीब 9 बजे स्कूटी से कंप्यूटर क्लास करने मशरक जा रही थी. इसी दौरान सियरभुक्का गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मशरक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 3 ट्रेनें कैंसिल, एक शॉर्ट टर्मिनेट, एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी बदला



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar saran

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >