सारण में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बाइक से उतरकर हालचाल पूछा फिर कमर से कट्टा निकाल सीने में मार दी गोली…

Saran Crime News: शनिवार को बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी अरविंद सिंह का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है.

Saran Crime News: शनिवार को बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी अरविंद सिंह का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है. मामले में मृतक के चाचा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सुबह सात बजे सोनू अपने खेत से बांसवारी में आकर बैठा था. इसी बीच गांव का ही एक युवक धूमन सिंह वहां पहुंचा और हाल-चाल पूछने के बाद कमर से कट्टा निकाल कर सीधे सीना के बीचो-बीच गोली मार दी. जिसके बाद सोनू गिरकर छटपटाने लगा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी परिवार वालों को मिली तो कोहराम मच गया. घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से फरार हो गया. परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव को लेकर सदर अस्पताल आए. जहां भगवान बाजार थाना की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

मृतक के चाचा ने बताई हत्या की वजह

वहीं मृतक के चाचा ने बताया कि 15 कट्ठा जमीन को लेकर लगभग 40 वर्ष पहले का विवाद था. जिसको पंचायत व गांव के वरिष्ठ लोगों की मौजूदगी में दोनो पक्षों को आधा आधा देकर सुलझा लिया गया था. लेकिन गोली चलाने वाला युवक धूमन पंचायत के भी निर्णय को मानने को तैयार नही था और वह बार-बार जमीन को हड़प लेने की बात कहा रहता था.

ये भी पढ़ें: चार दिन से लापता युवक का पानी से भरे गड्ढे में मिला शव, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस…

एसपी ने क्या कहा ?

एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस को बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली में युवक की हत्या की सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और घटना स्थल से एक फायर बुलेट भी बरामद किया. एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाकर जांच कराई गई है. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

परिजनों ने कहा अपराधियों में नहीं है पुलिस का खौफ

सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि धूमन एक पेशेवर अपराधी है और उसमें पुलिस व लोगो का कोई खौफ नहीं है. वह घटना को बड़े ही आराम से अंजाम देकर फरार हो गया. जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया गया है. वहां पर सोनू के साथ चार से पांच लोग और भी बैठे हुए थे.

वह बड़े ही आराम से मोटरसाइकिल से उतरा और हाल-चाल पूछने के बाद फायरिंग कर मौके से फरार हो गया. साथ ही वहां बैठे अन्य लोग अपनी जान बचाकर भाग जाते है. मृतक अपने घर पर रहकर खेती बाड़ी का काम करता था. पिता हार्ट के मरीज हैं. जिस कारण उनकी सेवा भी करता था.

 शोरूम लूट रहे बदमाश जब अचानक घबरा गए, गार्ड ने बतायी आंखो देखी पूरी कहानी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >