अतरसन से मंजू देवी व बलिया पंचायत से संजीत भारती बने पैक्स अध्यक्ष

प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुआ चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया.

एकमा. प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुआ चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. दो पंचायतों में मतदान के बाद देर रात तक चली मतगणना प्रशासन की निगरानी में निष्पक्ष तरीके से पूरी की गयी. अतरसन पंचायत से मंजू देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 53 मतों से हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की. वहीं बलिया पंचायत में संजीत भारती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 290 मतों के अंतर से जीत हासिल की. उन्हें कुल 592 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेन्द्र भारती को 302 मत प्राप्त हुए. कुल 920 मत पड़े, जिनमें 26 मत अमान्य घोषित किये गये. निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई. उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं और ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की. जीत के बाद दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी का माहौल रहा. लोगों ने मिठाई खिलाकर, फूल-मालाओं और अबीर-गुलाल के साथ अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का जश्न मनाया. मतगणना के दौरान थाना अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह ने अपने दल बल के साथ मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >