10 सूत्री मांगों को लेकर आरएसए ने विश्वविद्यालय में दिया धरना

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शोध विद्यार्थी संगठन ने 10 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया और कुलपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जानें पूरी खबर।

प्रतिनिधि, छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शोध विद्यार्थी संगठन (आरएसए) के बैनर तले एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया. धरना के माध्यम से संगठन ने परीक्षा, परिणाम, शोध, नामांकन, छात्रावास एवं छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कुलपति को 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा. धरना के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई के विरोध में प्रतीकात्मक श्राद्ध कर्म का आयोजन किया. संगठन का आरोप है कि उसके बाद भी विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ. संगठन का कहना है कि समय पर परीक्षा परिणाम प्रकाशित नहीं किये जा रहे हैं, शोधार्थियों के कार्य लंबित हैं, पीजीआरसी की बैठक नहीं हो रही है, छात्रावास आवंटन रुका हुआ है तथा कई प्रशासनिक निर्णय छात्रों के हितों के प्रतिकूल हैं. धरना के दौरान संगठन ने निम्न प्रमुख मांगों को तत्काल लागू करने की मांग की, जिसमें डिजिलॉकर पर समयपूर्व अंकपत्र प्रदर्शित होने की उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई, परिणाम प्रकाशित किये बिना अगले सेमेस्टर की परीक्षा अधिसूचना जारी करने की परंपरा समाप्त करना, पीजीआरसी की लंबित बैठक तत्काल आयोजित करना, पूर्व में दिये गये सभी मांगपत्रों एवं आवेदनों पर कार्रवाई की स्थिति सार्वजनिक करना के साथ कई मांगे शामिल है. आरएसए के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संगठन छात्रों एवं शोधार्थियों के हित में चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन को और व्यापक रूप देगा. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विशाल सिंह, उज्वल सिंह, गुलशन यादव, परमजीत सिंह कुशवाहा, प्रमेन्द्र सिंह, आरएसए संयोजक अंकित सिंह, सह संयोजक विशाल सिंह बॉक्सर, सह सुनील सिंह, विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रीति यादव समेत सभी महाविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat kiran himanshu

Published by: Alok Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >