सारण में सात गुना बढ़े जमीन के लगान से किसान परेशान, विधायक छोटी कुमारी के सामने उठी समाधान की मांग

सारण जिले के किसानों ने जमीन के लगान में सात गुना बढ़ोतरी के खिलाफ आवाज उठाई है. विधायक छोटी कुमारी की उपस्थिति में हुई बैठक में किसानों ने अपनी समस्याओं को रखा और सरकार से तत्काल समाधान की मांग की.

Farmers Meeting: गौतम ऋषि आश्रम के प्रांगण में रविवार को किसानों की वृहद बैठक विधायक छोटी कुमारी की उपस्थिति में आयोजित हुई. बैठक में उत्तरवारी चक्की, दक्षिणवारी चक्की, बैजूटोला, लोहा टोला और सिताबदियारा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया. इस दौरान जमीन और बढ़े हुए लगान से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी और सरकार से जल्द समाधान कराने की मांग की गयी.

मार्च से करीब सात गुना बढ़ा लगान, किसानों में नाराजगी

किसानों ने विधायक छोटी कुमारी के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि मार्च 2026 से जमीन का लगान करीब सात गुना बढ़ा दिया गया है. किसानों का आरोप है कि एक फसल वाली जमीन पर दो फसल के हिसाब से लगान वसूला जा रहा है. इससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है.

किसानों ने कहा कि बालू वाली जमीन, जहां सरकार की ओर से बालू की बिक्री की जाती है, तथा घाघरा नदी के बहाव वाले क्षेत्र की जमीन पर भी लगान लगाया जा रहा है. किसानों ने इस व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए उचित जांच और समाधान की मांग की.

1956 से रसीद कट रही, फिर भी टोपो लैंड घोषित

बैठक में किसानों ने जमीन के रिकॉर्ड से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया. किसानों का कहना था कि कई ऐसी जमीनें हैं, जिनकी वर्ष 1956 से लगातार रसीद कटती आ रही है. इसके बावजूद ऐसी जमीनों को टोपो लैंड घोषित कर दिया गया है.

किसानों ने कहा कि वर्षों से जमीन पर लगान जमा करने और रसीद कटने के बावजूद भूमि को टोपो लैंड घोषित किये जाने से उनके सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने पूरे मामले की जांच कर किसानों को न्याय दिलाने की मांग की.

सरकार तक मामला पहुंचाने की मांग

किसानों ने भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तक मामले को पहुंचाकर न्यायसंगत समाधान कराने की मांग की. किसानों ने कहा कि यदि जमीन और लगान से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

विधायक ने समाधान का दिया भरोसा

विधायक छोटी कुमारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और बिहार सरकार तक पहुंचाया जायेगा. उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा.

बैठक में प्रो. बैजनाथ सिंह, बिपिन बिहारी सिंह, अनिल कुमार सिंह, मुक्तिनाथ प्रसाद, शत्रुघ्न सिंह, राजेंद्र सिंह, डॉ. राम नारायण सिंह, गजेंद्र सिंह, नंदू कुमार सिंह, आनंद तिवारी, सुनील सिंह, राजकुमार सिंह, मनजीत सिंह, रामनारायण सिंह, दिनेश्वर सिंह, अजीत सिंह और मुखिया अनुरंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: सारण के मशरक में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म; जांच में जुटी पुलिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >