कुलपति के बयान पर आरएसए का पलटवार, कहा- सोमवार तक कार्यालय नहीं आए तो चलेगा ‘कुलपति खोजो अभियान’

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति के बयान पर छात्र संगठन आरएसए ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. संगठन ने कुलपति को सोमवार तक कार्यालय आने का अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा 'कुलपति खोजो अभियान' चलाने की चेतावनी दी है.

JPU Vice Chancellor News: शोध छात्र संगठन (आरएसए) की ओर से पत्रकार वार्ता आयोजित कर जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो प्रमेन्द्र बाजपेयी के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गयी . आरएसए नेता आशीष यादव उर्फ गुलशन यादव ने कुलपति के उस बयान पर आपत्ति जतायी, जिसमें उन्होंने ‘कुलपति खोजो अभियान’ चलाने वाले संगठन की मान्यता पर सवाल उठाया था.

17 वर्षों से छात्रहित में संघर्ष का दावा

आरएसए नेता आशीष यादव ने कहा कि कुलपति को शायद यह जानकारी नहीं है कि आरएसए पिछले 17 वर्षों से लगातार छात्रहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करता रहा है . उन्होंने कहा कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय में अब तक तीन बार छात्र संघ चुनाव हो चुके हैं और तीनों चुनावों में आरएसए की मजबूत सहभागिता रही है.

उन्होंने कुलपति से कहा कि विश्वविद्यालय में हुए छात्र संघ चुनावों के परिणामों को देखकर संगठन की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है . आशीष यादव ने कहा कि किसी छात्र संगठन की ताकत किसी अधिकारी के प्रमाणपत्र से तय नहीं होती, बल्कि छात्रों के बीच उसके संघर्ष, सहभागिता और विश्वास से तय होती है.

इसे भी पढ़ें: हुजूर! बेटियों की पीड़ा कौन सुनेगा? कटेया के स्कूल में टॉयलेट बंद, झाड़ियों का सहारा लेने को मजबूर छात्राएं

‘छात्रों के बीच आरएसए की मान्यता’

आरएसए नेता ने कहा कि संगठन की मान्यता विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच है और किसी व्यक्ति के बयान से इसे समाप्त नहीं किया जा सकता . उन्होंने कहा कि संगठन लगातार छात्रों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर आवाज उठाता रहा है.

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों से जुड़े कार्य किसी व्यक्ति की सुविधा के कारण अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रखे जा सकते . विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के हित से जुड़े मामलों का समय पर समाधान होना चाहिए.

सोमवार तक कार्यालय नहीं आए तो चलेगा अभियान

आरएसए ने कुलपति को लेकर अपना आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी है . संगठन ने कहा कि यदि कुलपति सोमवार तक विश्वविद्यालय कार्यालय नहीं आये तो पूरे शहर में ‘कुलपति खोजो अभियान’ चलाया जायेगा.

संगठन के नेताओं ने कहा कि छात्रों की समस्याओं के समाधान और विश्वविद्यालय की नियमित व्यवस्था को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा . आरएसए ने स्पष्ट किया कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और व्यापक किया जायेगा.

विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र संगठन के बीच बढ़ी तकरार

कुलपति के बयान के बाद आरएसए की ओर से की गयी पत्रकार वार्ता से जयप्रकाश विश्वविद्यालय में छात्र संगठन और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच तकरार और बढ़ने के संकेत हैं . अब सबकी नजर सोमवार को विश्वविद्यालय की गतिविधियों और आरएसए के अगले कदम पर रहेगी.

इसे भी पढ़ें: सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के भतीजे की दवा दुकान में चोरी, शटर तोड़कर 2.67 लाख कैश ले गए चोर; CCTV में पूरी वारदात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >