सारण में क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता-2026 संपन्न, विभिन्न वर्गों में छात्राओं ने जीते खिताब

सारण के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 2026 की क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई. प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. जानिए विभिन्न भार वर्गों में किन खिलाड़ियों ने जीत हासिल की और विद्यालय का गौरव बढ़ाया.

सारण: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में आयोजित क्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता-2026 उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुई. प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सारण जिला कला, संस्कृति एवं खेल पदाधिकारी विभा भारती, विभाग संचालक विजय कुमार सिंह, सीवान विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ प्रसाद, सचिव सुरेश प्रसाद सिंह तथा प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

कार्यक्रम की प्रस्तावना विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने प्रस्तुत की. इस अवसर पर क्षेत्रीय खेल पदाधिकारी रवि रंजन, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार मिश्रा तथा सदस्य डॉ. ओंकार, पूर्णेंदु रंजन और सुरभित दत्त भी उपस्थित रहे.

प्रतियोगिता का संचालन एवं मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य अभय प्रकाश, प्रियांशु, अनंत कुमार, नेहा कुमारी और सौरभ कुमार (ट्विंकल) ने किया.

अंडर-14 वर्ग में इन खिलाड़ियों ने जीता पहला स्थान

अंडर-14 वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में कोमल सिंह, 45 किलोग्राम में श्वेता सिंह, 49 किलोग्राम में सलोनी कुमारी प्रथम तथा नैंसी सिंह द्वितीय रहीं. 53 किलोग्राम वर्ग में स्वस्तिका राय, 57 किलोग्राम वर्ग में परिधि कुमारी और 77 किलोग्राम वर्ग में साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

अंडर-17 वर्ग में शानदार प्रदर्शन

अंडर-17 वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में दर्शन नगर, छपरा की अनन्या शर्मा प्रथम रहीं. 49 किलोग्राम वर्ग में सुहानी प्रथम, अनन्या कुमारी (दर्शन नगर, छपरा) द्वितीय तथा इशिका कुमारी (सादतपुर, मुजफ्फरपुर) तृतीय स्थान पर रहीं.

53 किलोग्राम वर्ग में सलोनी कुमारी (दर्शन नगर, छपरा) प्रथम एवं नीतिका कुमारी (सादतपुर, मुजफ्फरपुर) द्वितीय रहीं. 57 किलोग्राम वर्ग में जीविका कुमारी (दर्शन नगर, छपरा), 77 किलोग्राम वर्ग में रुचि कुमारी (सादतपुर, मुजफ्फरपुर) तथा 90 किलोग्राम वर्ग में अनन्या जायसवाल (दर्शन नगर, छपरा) ने प्रथम स्थान हासिल किया.

अंडर-19 वर्ग में राजनंदनी रहीं अव्वल

अंडर-19 वर्ग के 53 किलोग्राम भार वर्ग में दर्शन नगर, छपरा की राजनंदनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया. प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

Also Read: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के प्रशांत किशोर, लगाया आरोप- बिना कारण बताए कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >