सारण: बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, 20 परिवारों को दी राहत सामग्री

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने बाढ़ प्रभावित 20 परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया है. इस सहायता से कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे परिवारों को काफी राहत मिली है.

Flood Relief: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला इकाई की ओर से बाढ़ प्रभावित दिलीया रहीमपुर पंचायत के 20 पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. प्रत्येक परिवार को त्रिपाल, बर्तनों का एक सेट तथा ढक्कन सहित बाल्टी उपलब्ध करायी गयी. राहत सामग्री मिलने से बाढ़ के कारण कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे प्रभावित परिवारों को काफी सहूलियत मिली.

बाढ़ के दौरान सुरक्षित स्थानों पर लेना पड़ा था शरण

रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. शहजाद आलम ने बताया कि बाढ़ के दौरान कई परिवारों के घरों में पानी प्रवेश कर जाने के कारण उन्हें अपना घर छोड़कर स्कूल एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी थी. इसी दौरान सोसाइटी की टीम ने प्रभावित परिवारों को चिन्हित किया था. चिन्हित परिवारों तक अब आवश्यक राहत सामग्री पहुंचायी गयी.

आपदा में प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाना प्राथमिकता

सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रभावित लोगों तक समय पर राहत पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता है. जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सचिव जीनत मसीह, कोषाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, प्रबंध समिति सदस्य इंजीनियर सत्येंद्र श्रीवास्तव, समाजसेवी सीए अमित गुप्ता, मशहूर आर्टिस्ट अशोक कुमार एवं प्रो. एडी मसीह उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >