Bihar News: सारण के इस होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, अचानक पहुंची पुलिस फिर...

Bihar News: बिहार के छपरा जिले में एक बड़ा जिस्मफरोशी धंधे का खुलासा हुआ है. पुलिस ने जंक्शन रोड स्थित फौजी होटल में छापेमारी की और एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

Bihar News: बिहार के छपरा जिले में एक बड़ा जिस्मफरोशी धंधे का खुलासा हुआ है. भगवान बाजार थाना पुलिस ने जंक्शन रोड स्थित फौजी होटल में छापेमारी की और एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. होटल के कमरे से आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद की गई है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई है, जहां पूछताछ की जा रही है.

फौजी होटल

पहले भी हो चुकी है कई होटलों में रेड

यह पहली बार नहीं है जब छपरा में जिस्मफरोशी धंधे का खुलासा हुआ है. सारण जिले के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह धंधा तेजी से फलफूल रहा है. पुलिस और जिला प्रशासन समय-समय पर कार्रवाई कर रहे हैं और होटलों को सील भी किया जा रहा है. हालांकि, आज छापेमारी के दौरान होटल संचालक भाग निकलने में सफल रहा.

Also Read: बिहार में 9 बच्चों को किया गया रेस्क्यू, होटल गैरेज दुकान में करते थे ये काम

16 जनवरी को हुई थी इस होटल पर छापेमारी

बता दें कि बीते 16 जनवरी को भी एक ऐसी ही कार्रवाई में खाना खजाना जंक्शन पर छापेमारी की गई थी और कई लोगों को हिरासत में लिया गया था. इस मामले में एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि फौजी होटल पर छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >