हिंदी निबंध प्रतियोगिता में राजेंद्र कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, प्राचार्य ने किया सम्मानित

Saran News : हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में राजेंद्र कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. प्राचार्य ने विजेता छात्राओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया. रजनी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया.

Saran News : हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी साहित्य सम्मेलन, सारण की ओर से आयोजित हिंदी निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली राजेंद्र कॉलेज की छात्राओं को सोमवार को प्राचार्य ने सम्मानित किया. रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. प्रतियोगिता के प्रथम तीनों पुरस्कार राजेंद्र कॉलेज की छात्राओं ने हासिल किए.

प्राचार्य ने विजेता छात्राओं का बढ़ाया मनोबल

कॉलेज की सभी विजेता छात्राओं को प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में लगातार भाग लेते रहना चाहिए. इससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है.

रजनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान

प्रतियोगिता में हिंदी एमए की छात्रा रजनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्राची कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया. वहीं, स्नातक अंग्रेजी की छात्रा देवांशी कुमारी को तृतीय स्थान मिला. पीजी हिंदी विभाग की छात्राओं महिमा, काजल एवं अर्चना को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया. सभी विजेता छात्राओं को प्राचार्य ने सम्मानित किया.

शिक्षकों ने छात्राओं का किया उत्साहवर्धन

सम्मान समारोह के दौरान हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सिन्हा, डॉ. श्याम शरण, डॉ. रविकांत सिंह, डॉ. सुनील प्रसाद सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे. शिक्षकों ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read : बक्सर में भारी बारिश से डीईओ कार्यालय परिसर जलमग्न, लाखों के निर्माण के बाद भी जलजमाव से राहत नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >