सारण: पंचायत परिसीमन के समर्थन में अमनौर में निकली धन्यवाद यात्रा, मुखिया संघ ने सरकार के फैसले को बताया ऐतिहासिक

बिहार में 36 साल बाद पंचायती राज संस्थाओं के परिसीमन का रास्ता साफ हो गया है. प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है. यह निर्णय पंचायतों के सशक्तिकरण और विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Saran News: बिहार सरकार द्वारा राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण और लंबे समय से लंबित पंचायतों के परिसीमन कराने के निर्णय के समर्थन में धन्यवाद सह आभार यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय का स्वागत किया.

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने सरकार के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि पिछले 36 वर्षों से पंचायतों का परिसीमन नहीं होने के कारण प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे. बढ़ती आबादी के अनुरूप पंचायतों की संख्या नहीं बढ़ने से योजनाओं के क्रियान्वयन में भी कठिनाइयां आ रही थीं.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस साहसिक निर्णय के बाद राज्य में पंचायतों की संख्या 8,053 से बढ़कर 15 से 20 हजार तक होने की संभावना है. इससे जमीनी स्तर पर विकास कार्यों में तेजी आएगी और युवाओं को राजनीति में भागीदारी का अधिक अवसर मिलेगा.

कार्यक्रम में सरकार द्वारा पंचायत सरकार भवनों का निर्माण, जनप्रतिनिधियों के वेतन-भत्ते में ढाई गुना वृद्धि तथा पंचायती राज व्यवस्था में किए गए अन्य प्रशासनिक सुधारों की भी सराहना की गई.

मुखिया संघ ने घोषणा की कि इस ऐतिहासिक निर्णय के उपलक्ष्य में पटना के बापू सभागार में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे.

कार्यक्रम में प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह, मुनचुन सिंह, मुखिया प्रतीक कुमार, संजय साह, सत्येंद्र राम, पंकज यादव, पूर्व जिला पार्षद विक्रमा मांझी सहित दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kuldip mahaseth

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >