आज से शुरू होगी स्नातक पार्ट थर्ड की प्रायोगिक परीक्षा व वायवा

स्नातक पार्ट थर्ड विशेष परीक्षा के अंतर्गत आज से जिले के राजेंद्र महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय के होम साइंस विभाग में प्रायोगिक तथा वायवा परीक्षा शुरू होगी.

छपरा.स्नातक पार्ट थर्ड विशेष परीक्षा के अंतर्गत आज से जिले के राजेंद्र महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय के होम साइंस विभाग में प्रायोगिक तथा वायवा परीक्षा शुरू होगी. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराये जाने को लेकर गाइडलाइन भी जारी किया है. उन्होंने बताया कि स्नातक पार्ट थर्ड विशेष परीक्षा के प्रायोगिक तथा वायवा के लिए छपरा, सीवान व गोपालगंज में अलग-अलग केंद्र बनाये गये हैं. सारण जिला के सभी कॉलेजों का परीक्षा केंद्र राजेंद्र महाविद्यालय को बनाया गया है. वहीं संगीत की परीक्षा के लिए छपरा, सीवान व गोपालगंज के कॉलेजों का परीक्षा केंद्र गृह विज्ञान विभाग जयप्रकाश विश्वविद्यालय को बनाया गया है. उन्होंने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा दो से पांच फरवरी के बीच संबंधित केंद्रों पर आयोजित की जानी है. जिसका शेड्यूल पूर्व में ही विषय वार प्रकाशित किया जा चुका है. विभाग स्तर पर बने व्हाट्सएप ग्रुप में भी परीक्षा का शेड्यूल भेजा जा चुका है. जिसके अनुसार छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर के अनुसार उक्त तिथि के अंदर अपनी परीक्षा देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि स्नातक पार्ट थर्ड विशेष परीक्षा में शामिल होने का यह अंतिम अवसर है. जो छात्र-छात्राएं मुख्य विषयों की परीक्षा दे चुके हैं. वह हर हाल में प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा में शामिल हों. यदि प्रायोगिक तथा मौखिक परीक्षा से छात्र-छात्राएं वंचित रहते हैं, तो उनका रिजल्ट पेंडिंग पड़ सकता है. क्योंकि इसके बाद मुख्य विषय या प्रायोगिक की कोई भी विशेष परीक्षा आयोजित नहीं करायी जायेगी. जिन छात्र-छात्राओं का सत्र किसी कारण से पूरा नहीं हो सका है. उन्हें अपने सत्र को पूरा करने का यह अंतिम अवसर दिया गया है. इस सत्र में स्नातक सत्र 2018 से सत्र 2022 के बीच पार्ट थर्ड की परीक्षा से अनुत्तीर्ण व प्रमोटेड छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो रहे हैं. विदित हो कि विशेष परीक्षा के अंतर्गत मुख्य विषयों की परीक्षा संपन्न हो चुकी है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पांच फरवरी को प्रायोगिक परीक्षा संपन्न होने के उपरांत रिजल्ट तैयार करना शुरू कर दिया जायेगा. फरवरी के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया जायेगा. कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई के निर्देश पर प्रायोगिक परीक्षा शुरू होने से पूर्व सभी कॉलेज की प्रयोगशालाओं को भी अपडेट किया गया है. प्रयोगशाला में जिन व्यवस्थाओं की कमी थी. उसे पूरा करा लिया गया है. कुलपति का स्पष्ट निर्देश है कि हर हाल में व्यवस्थित रूप से प्रैक्टिकल करना होगा. बिना प्रयोग कराये छात्रों को अंक देने की यदि सूचना मिलती है तो कार्रवाई भी की जायेगी. उधर परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने भी शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा आयोजित कराये जाने को लेकर गाइडलाइन जारी किया गया है. ऑब्जर्वर की टीम प्रायोगिक परीक्षा का निरीक्षण करेगी. वहीं सभी केंद्रों पर बाह्य परीक्षाओं के माध्यम से परीक्षा संपन्न करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >