saran News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा की ओर से दरियापुर में कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.
कार्यशाला में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुटना होगा. कार्यक्रम के दौरान सेवा और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यों को बेहतर तरीके से आयोजित करने पर जोर दिया गया.
नवनियुक्त अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष का सम्मान
इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष बदरुल हक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
सांसद प्रतिनिधि समेत कई नेता रहे मौजूद
कार्यशाला की अध्यक्षता मोनू सिंह ने की, जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष सह सरपंच मंटू बाबा ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास सिंह और पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश ओझा मौजूद रहे.
कार्यशाला में पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, अशोक सिंह, पूर्व मुखिया हरि सहनी, गोपाल तिवारी, मनोज ठाकुर, मुकेश दुबे, जयमाला देवी, अमरेश सिंह, बच्चा पांडेय, जय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.
