Saran News : जेपी विवि में देर से अपडेट हुई पीजी की मेधा सूची, नामांकन प्रक्रिया प्रभावित

Saran News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत पीजी सत्र 2023-25 में नामांकन के लिए 14 मई को ही मेधासूची जारी करने की सूचना छात्र कल्याण विभाग द्वारा दी गयी थी.

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत पीजी सत्र 2023-25 में नामांकन के लिए 14 मई को ही मेधासूची जारी करने की सूचना छात्र कल्याण विभाग द्वारा दी गयी थी. लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण 15 मई को शाम चार बजे के बाद ही मेधा सूची वेबसाइट पर अपलोड किया जा सका. ऐसे में 14 व 15 मई को नामांकन नहीं हो सका.

नामांकन की अंतिम तिथि 17 मई तक निर्धारित है. ऐसे में अब दो दिनों में सभी छात्र-छात्राओं को अपना नामांकन करा लेना होगा. हालांकि लिस्ट अपडेट करने में हुई देरी के कारण यह उम्मीद जतायी जा रही है कि नामांकन की तिथि विस्तारित की जायेगी. लेकिन 17 के बाद ही इस संदर्भ में कोई नोटिफिकेशन जारी होगा. विश्वविद्यालय छात्र कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छपरा, सीवान व गोपालगंज के सभी पीजी कॉलेज तथा जेपीयू के 17 पीजी विभागों में विषयवार मेधासूची प्रकाशित की गयी है. मेधासूची आरक्षण रोस्टर व मेधा अंक के आधार पर तैयार की गयी है. हालांकि कई छात्र-छात्राएं ऐसे हैं. जिन्हें उनका मनचाहा कॉलेज नहीं मिल सका है. छात्रों को तीन कॉलेज के चयन का विकल्प दिया गया था. छात्रों ने जिन कॉलेजों में नामांकन की प्राथमिकता दी थी. वह कॉलेज अलॉट नहीं हो सका है. कई छात्र-छात्राएं जिन्होंने छपरा के कॉलेज में या जेपीयू के पीजी विभागों में नामांकन के लिए अप्लाइ किया था. उन्हें सीवान या गोपालगंज का कॉलेज अलॉट कर दिया गया है.

सीबीसीएस पाठ्यक्रम पर आधरित होंगी कक्षाएं

पीजी में नामांकन लेने वाले छात्रों को च्वायस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) सिलेबस से पढ़ाया जायेगा. इसके अंतर्गत यदि छात्रों को नामांकन के बाद लगता है कि उस विषय को पढ़ना उनके लिए फायदेमंद साबित नहीं होगा तो अन्य स्ट्रीम के विषय भी बीच सत्र में भी विकल्प के तौर पर चुन सकते हैं. इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं दूसरे स्ट्रीम के अपने पसंदीदा विषय की पढ़ाई कर सकते हैं. जो उनके कैरियर के लिए लाभदायक साबित होगा. वहीं मेन स्ट्रीम की पढ़ाई के साथ-साथ दूसरे स्ट्रीम के रोचक विषय पढ़ना आसान हो जायेगा. जेपीयू में सत्र 2018 से ही पीजी में सीबीसीएस सिलेबस लागू किया गया है.

पीजी के इन विषयों में होना है नामांकन

जेपीयू के अंतर्गत पीजी में भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, जूलॉजी, बॉटनी, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, वाणिज्य व गृह विज्ञान विभाग में नामांकन के लिए मेधासूची जारी की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >