Saran News : बेवजह बिजली की आंख मिचौली से लोग त्रस्त, उपभोक्ताओं में बढ़ रहा आक्रोश

एक तरफ सरकार 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ विभागीय अधिकारी और कर्मी सरकार के दावे की हवा निकालने में लगे हैं.

छपरा. एक तरफ सरकार 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ विभागीय अधिकारी और कर्मी सरकार के दावे की हवा निकालने में लगे हैं. फुल लोड बिजली मिलने के बावजूद भी कई घंटे तक बिजली गायब रह रही है. जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के उपभोक्ता बिजली कंपनी की लापरवाही से परेशान है. भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली की समस्या से नगर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के लोग भी खासा त्रस्त हैं. भीषण गर्मी व उमस भरे इस मौसम में नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन कई बार लोगो को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ रहा हैं. बिजली की आंख मिचौली से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी दनादन खराब हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि बिजली के आने-जाने से उपकरणों पर असर पड़ रहा है. ऐसी शिकायतें जिला मुख्यालय के कई मोहल्लों से सामने आयी है.

निगम क्षेत्र में में बढ़ रहा है उपभोक्ताओं में नाराजगी

बिजली कंपनी की लापरवाही की वजह से नगर निगम क्षेत्र के लोगों का आक्रोश बढ़ गया है और इस समस्या से निजात के लिए आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं. लोगों का कहना है कि उमस ने सभी को परेशान करके रखा है, ऊपर से बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम कर रही है. रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है, एक दिन में आठ से दस बार बिजली गुल होना आम बात हो गयी है और रात के वक्त लो वोल्टेज के कारण कूलर व पंखे काम करना बंद कर देते है. यदि यही स्थिति रही तो अब आंदोलन छोड़कर दूसरा कोई रास्ता नहीं है.

उपभोक्ता बोले-अभी यह हालत तो दशहरा और दीपावली में क्या होगा

नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में नाराजगी इस कदर है कि उन्हें अभी से ही दशहरा की चिंता होने लगी है. लोगों का कहना है कि अभी यह हालत है तो दशहरा और दीपावली में क्या होगा साहिबगंज चौक निवासी आदित्य प्रकाश, गुदरी बाजार निवासी संजय कुमार, धर्मनाथ मंदिर रतनपुरा निवासी विजय राय, नवीगंज सतघरवा निवासी अजय सिंह, प्रभुनाथ नगर निवासी शिव प्रकाश सुमन, आजाद गंज निवासी परमानंद राय, टक्कर मोर गु दरी सुनीता देवी, अजय कुमार राय, अरविंद सिंह आदि कहते हैं कि अभी यह हालत है तो दीपावली और छठ महापर्व में क्या होगा उस में बिजली की खपत बढ़ जाती है. बिजली कंपनी को अभी से ही सुधार में लग जाना चाहिए.

पर्याप्त आपूर्ति फिर भी लोगों को नहीं मिल रही बिजली

ग्रिड से सारण जिले को पर्याप्त मात्रा में बिजली की आपूर्ति की जा रही है बावजूद शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में मानक के अनुरूप घंटे में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है. किसी ना किसी बहाने बनाकर बिजली कट रही है. जब बिजली के लिए संबंधित विभाग को फोन किया जाता है तो सही जवाब नहीं मिलता है. ऐसे में लोगों की नाराजगी जायज है.

कोई शिकायत नहीं मिली है यदि ऐसा है तो जांच होगी

कम बिजली मिलने की शिकायत अभी तक नहीं आयी है. यदि ऐसी शिकायत मिलती है तो पूरे मामले की जांच होगी. 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है.

रितेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, छपरा अंचल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >