Saran News : सरस्वती पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

Saran News : स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी.

दाउदपुर /मांझी. स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. इस दौरान प्रशिक्षु डीएसपी ने जानकारी देते हुए कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर प्रशासन की ओर से पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है. पूजा पंडालों में केवल चोंगा का उपयोग किया जा सकता है. वहीं उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अश्लील, भड़काऊ व जाति सूचक गीत बजाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मूर्ति विसर्जन के दौरान धारदार हथियार का प्रदर्शन करने पर भी कार्रवाई तय है. पूजा सम्पन्न होने के बाद मूर्ति विसर्जन केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट से हीं किया जायेगा. प्रत्येक पूजा समिति के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. वही थानाध्यक्ष ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पूजा मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. शांति समिति की बैठक में अपर थानाध्यक्ष बिपुल कुमार, एसआई महम्मद जबरुद्दीन, बलेसरा मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा, दाउदपुर मुखिया अभिषेक कुमार सिंह, शीतलपुर मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश पांडेय, बरेजा मुखिया राजेश कुमार पाण्डेय समेत अनेक जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >