सारण के पानापुर में गुरु गोष्ठी में स्कूलों के कामकाज की समीक्षा, अपार आईडी और आधार नामांकन में तेजी लाने का निर्देश

Saran Aadhaar Enrollment: शिक्षा विभाग के निर्देश पर पानापुर में आयोजित गुरु गोष्ठी में शिक्षकों को अपार आईडी और आधार नामांकन की प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया गया. बैठक में एफएलएन, बायोमेट्रिक उपस्थिति और अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा हुई.

Saran Aadhaar Enrollment: शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में मंगलवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय पानापुर में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. बीईओ धीरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित गुरु गोष्ठी में विभागीय प्राथमिकताओं और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गयी. बैठक में उपस्थित प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया.

अपार आईडी बनाने की प्रगति की हुई समीक्षा

गुरु गोष्ठी में स्कूल स्तर पर डेटा प्रविष्टि की अद्यतन स्थिति और विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने की प्रगति की समीक्षा की गयी. बीईओ ने सभी विद्यार्थियों को अपार आईडी से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

आधार कार्ड से वंचित बच्चों का कराएं नामांकन

बैठक में विद्यालयों में नामांकित वैसे बच्चों की भी जानकारी ली गयी, जिनका अभी तक आधार कार्ड नहीं बन सका है. बीईओ ने ऐसे विद्यार्थियों का जल्द से जल्द आधार नामांकन कराने के लिए शिक्षकों को तत्परता दिखाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र विद्यार्थी जरूरी दस्तावेज और विभागीय प्रक्रिया से वंचित नहीं रहे, इसके लिए विद्यालय स्तर पर विशेष निगरानी जरूरी है.

बायोमेट्रिक उपस्थिति और एफआरएस की भी समीक्षा

गुरु गोष्ठी में शिक्षकों और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति तथा एफआरएस प्रणाली के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गयी. विद्यालयों में उपस्थिति व्यवस्था को नियमित और प्रभावी तरीके से लागू करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

FLN के तहत बच्चों की सीखने की प्रगति पर जोर

बैठक में मूलभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान यानी एफएलएन के तहत कक्षाओं के संचालन और बच्चों की सीखने की प्रगति की भी बिंदुवार समीक्षा की गयी. शिक्षकों को बच्चों की शैक्षणिक स्थिति पर विशेष ध्यान देने तथा उनके सीखने के स्तर में सुधार के लिए आवश्यक प्रयास करने का निर्देश दिया गया.

विभागीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बीईओ धीरेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग की प्राथमिकताओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से विभागीय लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा विद्यालय स्तर पर सभी जरूरी कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा.

ये रहे उपस्थित

बैठक में पलकधारी, जितेंद्र कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, संजय सिंह, संतोष मिश्रा, शिवकुमार राम, तारकेश्वर सिंह, विनोद कुमार यादव, राजेश मांझी, सुनीता कुमारी, दूधनाथ ठाकुर सहित अन्य प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नागेंद्र ओझा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >