Saran News : नगर निगम के वार्ड संख्या 44 में मुहल्ला सभा का आयोजन

Saran News : नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार द्वारा बिहार में बढ़ते शहरीकरण को लेकर नये विकसित शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आपका शहर, आपकी बात कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है.

छपरा. नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार द्वारा बिहार में बढ़ते शहरीकरण को लेकर नये विकसित शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आपका शहर, आपकी बात कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है. इसके तहत नवविस्तारित शहरी क्षेत्रों में मुहल्ला सभा का आयोजन कर नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता की स्थिति एवं लोगों की आकांक्षाओं को जानने का प्रयास किया जा रहा है.

इस आलोक में आज छपरा नगर निगम के वार्ड नं 44 अंतर्गत रौज़ा में मुहल्ला सभा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडे ने स्वयं लोगों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं आकांक्षाओं को जाना. कुछ लोगों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ दिलाने, कुछ गलियों, सड़कों एवं नालियों के निर्माण, जीर्णोद्धार के लिए अनुरोध किया गया. सभी मुद्दों को संकलित किया गया. इनमें से कुछ सड़क,गली,नाली के निर्माण का कार्य प्रक्रियाधीन है. आवास योजना का लाभ लेने के इच्छुक लोग जो स्वयं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं, उनको नगर निगम कार्यालय बुलाकर उनका ऑनलाइन आवेदन कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >