सेल्स टैक्स विभाग सारण जिले के तीन सौ से अधिक चिमनी मालिकों को जारी करेगा नोटिस

सेल्स टैक्स विभाग जिले के तीन सौ से अधिक चिमनी भट्ठा मालिकों को नोटिस भेजने की तैयारी में है.

छपरा. सेल्स टैक्स विभाग जिले के तीन सौ से अधिक चिमनी भट्ठा मालिकों को नोटिस भेजने की तैयारी में है. इनमें से कई के चिमनी सील भी हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि समय पर सेल्स टैक्स और अन्य कर नहीं जमा करने की वजह से विभाग कार्रवाई के मूड में आ गया है. बुधवार को सारण अंचल-1 व सारण अंचल-2, छपरा में निबंधित ईट भट्ठा करदाताओं वं ईट भट्ठा संघ के नेताओं के साथ सारण अंचल-2, छपरा के कक्ष में सारण अंचल-1, छपरा के प्रभारी सिरिल बेक व सारण अंचल-2, छपरा के प्रभारी श अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गयी. ईंट-भट्ठा करदाताओं द्वारा किए जाने वाले कर भुगतान के बिन्दुओं एवं राजस्व संग्रहण में वृद्धि के बिन्दुओं पर दिशा- निर्देश दिया गया. उपस्थित सभी व्यवसायियों एवं संघ के अध्यक्ष द्वारा इस वित्तीय वर्ष में उचित कर के भुगतान का आश्वासन दिया गया. सभी ईट भट्ठा करदाताओं को यह भी निर्देश दिया गया कि वैध इनपुट टैक्स क्रेडिट के साथ नकद में कर भुगतान सुनिश्चित करें. वैसे ईंट भट्ठा व्यवसायी जिनके द्वारा वैध इनपुट टैक्स क्रेडिट के साथ नकद में कर भुगतान नहीं किया जा रहा है, उन्हें चिन्हित करते हुए बिहार माल एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 की सुसंगत धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >