जिले में चलाया गया रात्रि वाहन जांच व गश्ती अभियान

एसएसपी विनीत कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रि सघन वाहन जांच एवं गश्ती अभियान चलाया गया.

छपरा. एसएसपी विनीत कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रि सघन वाहन जांच एवं गश्ती अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की टीम द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों,संवेदनशील स्थलों तथा मुख्य सड़कों पर विशेष रूप से वाहनों की जांच की गई. अभियान के दौरान वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन तलाशी लेकर उनकी पहचान सुनिश्चित की गई.पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है,ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित नजर रखी जा सके.पुलिस कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान से अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलती है तथा आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >