सारण में नाले से मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सारण के डाक बंगला रोड स्थित नाले में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आस-पास के नर्सिंग होम पर शक जताया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सारण: शहर के डाक बंगला रोड स्थित नाले में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. सड़क किनारे नाले में पड़े नवजात के शव को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके.

स्थानीय लोगों ने जताई आशंका

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई. लोगों का कहना है कि डाक बंगला रोड और आसपास के क्षेत्रों में कई निजी नर्सिंग होम संचालित हैं. कुछ लोगों ने आशंका जताई कि नवजात को जन्म के बाद किसी नर्सिंग होम से लाकर नाले में फेंका गया होगा.

हालांकि, पुलिस ने इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और कहा है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से क्षेत्र में संचालित नर्सिंग होमों की जांच कराने, दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat kiran himanshu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >