सारण: पानापुर में नवपदस्थापित बीईओ धीरेन्द्र प्रसाद ने संभाला पदभार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बताया पहली प्राथमिकता

धीरेन्द्र प्रसाद ने पानापुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करते ही शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

सारण: पानापुर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी धीरेन्द्र प्रसाद ने बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया. पदभार संभालते ही प्रखंड के शिक्षकों और विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पहुंचने पर शिक्षकों ने नवपदस्थापित बीईओ को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिलाया.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी पहली प्राथमिकता : बीईओ

पदभार ग्रहण करने के बाद बीईओ धीरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और विद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि वे बिना किसी मानसिक तनाव के विद्यालयों में बेहतर ढंग से पठन-पाठन कार्य कर सकें.

कई अधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद

इस अवसर पर बीडीओ आनंद पांडेय, बीसीओ नितेश कुमार शर्मा, डाटा ऑपरेटर फैज अनवर, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, नवल किशोर राय, कांता राम, कौशल किशोर सिंह, शिवकुमार राम, प्रदीप कुमार, रमेश कुमार सिंह, सुरेश कुमार यादव, रमेश मिश्रा, राजेश मांझी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nagendra ojha

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >