छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज का एनबीए विशेषज्ञ टीम ने किया तीन दिवसीय मूल्यांकन

लोक नायक जय प्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान (एलएनजेपीआईटी) में एनबीए की तीन दिवसीय मूल्यांकन यात्रा रविवार को समाप्त हुई. राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड की टीम ने संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग कार्यक्रम की शैक्षणिक गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया.

NBA Accreditation: लोक नायक जय प्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान (एलएनजेपीआईटी) में राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए), नई दिल्ली की विशेषज्ञ टीम का तीन दिवसीय मूल्यांकन दौरा रविवार को संपन्न हुआ. बिहार सरकार के प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन संचालित संस्थान में 18 से 20 सितंबर तक चले दौरे के दौरान स्नातक मैकेनिकल इंजीनियरिंग कार्यक्रम की शैक्षणिक गुणवत्ता, संसाधनों और परिणाम आधारित शिक्षा व्यवस्था का एनबीए के निर्धारित मानकों के अनुसार मूल्यांकन किया गया.

तीन सदस्यीय टीम ने किया मूल्यांकन

डॉ. जीपी प्रभु कुमार के नेतृत्व में पहुंची विशेषज्ञ टीम में प्रो. एमएल अग्रवाल और प्रो. विलास रामदास कलामकर शामिल थे. पहले दिन प्राचार्य डॉ. बिमल कुमार की प्रस्तुति के बाद टीम ने केंद्रीय पुस्तकालय, डिजिटल सुविधाओं और विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

विशेषज्ञों ने संकाय सदस्यों से संवाद किया. इसके साथ ही पिछले तीन वर्षों के व्यय, प्लेसमेंट और संस्थान की रणनीतिक योजनाओं से संबंधित जानकारी की भी समीक्षा की.

कक्षाओं और प्रयोगशालाओं की हुई जांच

मूल्यांकन के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने कक्षाओं में जाकर शिक्षण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. प्रयोगशालाओं, कोर्स फाइलों और विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गयी. टीम ने कोर्स आउटकम (CO), प्रोग्राम आउटकम (PO) और प्रोग्राम स्पेसिफिक आउटकम (PSO) की उपलब्धियों का भी आकलन किया.

इसके अलावा छात्रों, पूर्व छात्रों, अभिभावकों और नियोक्ताओं से संवाद कर संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था और उसके परिणामों के बारे में जानकारी ली गयी.

एग्जिट मीटिंग में साझा किया फीडबैक

दौरे के तीसरे और अंतिम दिन विशेषज्ञ टीम ने मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की. इसके बाद प्राचार्य, प्रबंधन प्रतिनिधियों और संकाय सदस्यों के साथ एग्जिट मीटिंग आयोजित की गयी, जिसमें टीम की ओर से प्रमुख फीडबैक साझा किए गए.

विशेषज्ञ टीम की अंतिम रिपोर्ट एनबीए मुख्यालय को भेजी जाएगी. इसके बाद मान्यता को लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी होगी.

प्राचार्य ने बताया मान्यता का महत्व

प्राचार्य डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि एनबीए की मान्यता से संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को और मजबूती मिलेगी. इससे विद्यार्थियों के लिए बेहतर प्लेसमेंट और उच्च शिक्षा के अवसरों के विस्तार का मार्ग भी प्रशस्त होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >