राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान का अगला अधिवेशन पश्चिम बंगाल में, नयी राज्य इकाई का गठन

राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान अपना अगला अधिवेशन पश्चिम बंगाल में आयोजित करेगा। इसी के चलते पश्चिम बंगाल में संस्थान की नई राज्य इकाई का गठन किया गया है, जिसमें सुशील कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है।

Saran News : राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान का अगला अधिवेशन पश्चिम बंगाल में आयोजित किया जाएगा. संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि भोजपुरी भाषा और संस्कृति को सशक्त मंच देने के उद्देश्य से गठित संस्थान के विस्तार के तहत पश्चिम बंगाल में राज्य इकाई का गठन किया गया है.

सुशील कुमार सिंह बने पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष

संस्थान की ओर से सुशील कुमार सिंह को पश्चिम बंगाल इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है. करण सिंह को राज्य उपाध्यक्ष और उमेश कुमार सिंह को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं कविता देवी को पश्चिम बंगाल राज्य की महिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है.

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में राज्य इकाई के गठन से भोजपुरी भाषा और संस्कृति से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने में मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि संस्थान की गतिविधियों के विस्तार के तहत अगला अधिवेशन भी पश्चिम बंगाल में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.

सारण से जुड़े हैं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष

बताया गया कि सुशील कुमार सिंह मूल रूप से सारण जिले के निवासी हैं. वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल में रहकर भोजपुरी भाषा और समाज के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सारण जिले के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाएं दीं.

नयी जिम्मेदारियां मिलने पर कृष्ण कुमार सिंह, सीताराम सिंह, रितेश सिंह, जेपी सिंह, उमेश प्रकाश सिंह, इंद्र पांडेय, महेश्वरी सिंह, रामचंद्र सिंह, रुद्र पांडेय और मोहन सिंह समेत अन्य लोगों ने बधाई दी.

सुशील सिंह व करण सिंह | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >