Saran News : बिहटा हवाइ अड्डा का नामकरण स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर करने की मांग

Saran News : सारण जिला किसान सभा के तत्वावधान में गुरुवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया.

छपरा. सारण जिला किसान सभा के तत्वावधान में गुरुवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया. सलेमपुर स्थित मंजर रिजवी भवन में आयोजित समारोह में स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण से शुभारंभ किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सौरभ ने कहा कि स्वामी जी बिहार में किसान आंदोलन के जनक थे. उन्होंने बिहार तथा पूरे देश के किसानों को संगठित कर किसान सभा का गठन किया. जमींदारी उन्मूलन हेतु किसानों के शोषण के खात्मा हेतु संघर्ष का बिगुल फूंका. वे बिहटा मे सीताराम आश्रम मे रहकर अपनी गतिविधियों को संचालित करते थे. ऐसे मे बिहटा मे बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण स्वामीजी के नाम करना चाहिए. वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे. समारोह को सीपीआई नेता रामबाबू सिंह, वरीय अधिवक्ता सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, डॉ वीरेन्द्र सिंह, किसान सभा के जिला सचिव हरिबलम सिंह, सुग्रीव गुप्ता, मैनेजर यादव, सुरेश वर्मा, त्रिविक्रम दुबे, नारायण मांझी, अखिलेंद्र सिंह, रामानंद किरण आदि ने भी संबोधित किया. अध्यक्षता बदरी प्रसाद ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >