सारण: मांझी में नदी से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

मांझी के नचाप गांव में बोहटा नदी से लापता युवक का शव बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

saran news : मांझी थाना क्षेत्र के नचाप गांव के समीप बोहटा नदी से बुधवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. मृतक की पहचान लालपुर गांव निवासी सुरेश राय के पुत्र संतोष राय के रूप में हुई है. वह कीर्तन मंडली में गायक कलाकार था. परिजनों ने युवक की हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जतायी है.

नदी में शव देखते ही ग्रामीण ने मचाया शोर

जानकारी के अनुसार, एक युवक बोहटा बांध की ओर शौच के लिए जा रहा था. इसी दौरान उसकी नजर बोहटा नदी में उपलते शव पर पड़ी. शव देखते ही उसने शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और इसकी सूचना मांझी थाना पुलिस को दी.

पुलिस ने नदी से शव निकलवाकर करायी पहचान

सूचना मिलते ही मांझी थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया. इसके बाद शव की पहचान लालपुर गांव निवासी संतोष राय के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये.

परिजनों ने जतायी हत्या कर शव फेंकने की आशंका

मौके पर पहुंचे परिजनों ने संतोष राय की हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जतायी. परिजनों के अनुसार, संतोष रविवार से ही लापता था. इसके बाद से परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे. मंगलवार को परिजनों ने मांझी थाना में आवेदन देकर उसकी हत्या की आशंका भी जतायी थी.

तीन दोस्तों के साथ मछली खरीदने निकला था युवक

बताया जाता है कि संतोष राय बीते रविवार को स्थानीय तीन दोस्तों के साथ कलान बाजार में मछली खरीदने गया था. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा. उसी दिन से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. बुधवार को नदी से शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

सदर एसडीपीओ ने भी घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ-2 प्रेमचंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है.

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

मांझी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पुलिस मृतक के लापता होने से लेकर शव बरामद होने तक की पूरी कड़ी को जोड़ने में जुटी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा.

नोट: फोटो नंबर 9 सीएचपी 4 है कैप्सन होगा- जांच में पहुंची पुलिस | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >