सारण: महाराजगंज में नई रेल लाइन से लेकर वंदे भारत तक की मांग, सांसद ने पूर्वोत्तर रेलवे GM को सौंपे प्रस्ताव

सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में नई रेल लाइन, वंदे भारत ट्रेन और स्टेशनों के विकास के लिए रेलवे महाप्रबंधक को प्रस्ताव सौंपा है।

Saran News : महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के महाप्रबंधक के समक्ष महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे हैं. सांसद ने क्षेत्र में नई रेलवे लाइन, मॉडल स्टेशन, ओवरब्रिज, रेलवे हॉल्ट, कोचिंग यार्ड और वाशिंगपिट के निर्माण के साथ कई नई ट्रेनों के संचालन की मांग की है.

सारण से मोतिहारी तक नई रेल लाइन की मांग

सांसद ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सारण से जलालपुर, बनियापुर, भगवानपुर, मोहम्मदपुर होते हुए महात्मा गांधी की कर्मस्थली मोतिहारी तक नई रेलवे लाइन के निर्माण का प्रस्ताव दिया है. उनका कहना है कि इस रेल लाइन के निर्माण से कई क्षेत्रों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी.

दाउदपुर और श्याम कौड़िया को मॉडल स्टेशन बनाने का प्रस्ताव

सांसद ने दाउदपुर और श्याम कौड़िया रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने की मांग की है. इसके साथ ही दाउदपुर के दुमदुमा ढाला और एकमा के पूर्वी ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया है.

कई रूटों पर नमो भारत और मेमू ट्रेन की मांग

सीग्रीवाल ने सिवान-दरौंदा-महाराजगंज-मशरक होते हुए पटना तथा सिवान-चैनवा-एकमा-दाउदपुर-कोपा-सम्होता-छपरा होते हुए पटना के लिए नमो भारत ट्रेन और डीएमयू, मेमू या ईएमयू ट्रेनों के संचालन की मांग की है.

उन्होंने गोरखपुर जंक्शन से सिवान, चैनवा, एकमा, दाउदपुर, कोपा-सम्होता और छपरा होते हुए पाटलिपुत्र या पटना तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का भी प्रस्ताव दिया है.

थावे से मशरक और पटना तक नई ट्रेन चलाने की मांग

सांसद ने थावे से मशरक, महाराजगंज, एकमा होते हुए तथा थावे से राजापट्टी, मशरक होते हुए पाटलिपुत्र या पटना जंक्शन तक एक जोड़ी नई ट्रेन चलाने की मांग की है.

इसके अलावा गोरखपुर से सिवान, एकमा और छपरा होते हुए पाटलिपुत्र, पटना या राजेंद्र नगर टर्मिनल तक नई जनशताब्दी एक्सप्रेस के संचालन का प्रस्ताव भी रखा गया है.

दो नए रेलवे हॉल्ट बनाने का प्रस्ताव

मशरक-महाराजगंज रेलखंड पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री महामाया बाबू के गांव के पास उनके नाम पर रेलवे हॉल्ट बनाने की मांग की गयी है. इसी रेलखंड पर ग्राम बहरौली में भी रेलवे हॉल्ट स्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव सांसद ने दिया है.

एकमा, चैनवा और मशरक में सुविधाएं बढ़ाने की मांग

सांसद ने छपरा-सिवान रेलखंड के चैनवा स्टेशन पर कोचिंग यार्ड बनाने का प्रस्ताव दिया है. अमृत भारत योजना के तहत एकमा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के बाहर बन रही बाउंड्रीवाल और सड़क के निर्माण को पश्चिमी ढाला से पूर्वी ढाला तक बढ़ाने की मांग की गयी है.

मशरक जंक्शन पर वाशिंगपिट के निर्माण तथा एकमा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर टिकट काउंटर बनाकर जल्द चालू करने की मांग भी रखी गयी. इसके साथ ही एकमा स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया है.

मांझी में पुल निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग

पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर मांझी में दोहरीकरण परियोजना के तहत चल रहे पुल निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग भी सांसद ने की है. उन्होंने निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रेल यातायात शुरू कराने पर जोर दिया है.

सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखे इन सभी प्रस्तावों के माध्यम से महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में रेल नेटवर्क के विस्तार, यात्री सुविधाओं में सुधार और प्रमुख शहरों के बीच तेज रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग की है.

बैठक में उपस्थित सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >