सारण के तरैया में विधायक जनक सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल

तरैया में विधायक जनक सिंह के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्रों और युवाओं ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर भाग लिया.

Taraiya Tiranga Yatra: बिहार विधानसभा याचिका समिति के सभापति सह तरैया विधायक जनक सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत आयोजित इस यात्रा की शुरुआत तरैया गंडक नहर पुल से हुई.

भारत माता के जयघोष के साथ तरैया बाजार पहुंची तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय का जयघोष करते हुए तरैया बाजार पहुंचे. यात्रा में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरैया के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. विद्यार्थियों की भागीदारी से तिरंगा यात्रा का उत्साह और बढ़ गया.

तिरंगा राष्ट्रीय गौरव और अखंडता का प्रतीक : जनक सिंह

तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक जनक सिंह ने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान तथा देश के राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है. यह देश की अखंडता, संप्रभुता, एकता, लोकतंत्र और स्वाभिमान की पहचान है. इसकी गरिमा और सम्मान की रक्षा करना युवा पीढ़ी का दायित्व है.

उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर भारत को आगे बढ़ाने और राष्ट्र की रक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. युवाओं और विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना भी ऐसे आयोजनों का महत्वपूर्ण उद्देश्य है.

सैकड़ों कार्यकर्ताओं और युवाओं ने लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा में विधायक जनक सिंह के साथ बीसूत्री अध्यक्ष मेवालाल सहनी, अध्यक्ष अनिल सिंह, तरैया बीडीओ विभु विवेक, जिला परिषद सदस्य हरिशंकर सिंह, रामाधार सिंह, शत्रुध्न सिंह, पैक्स अध्यक्ष राहुल सिंह, उज्जवल सिंह, उपेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह और रणविजय सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे और युवा शामिल हुए.

सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही पुलिस

तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तरैया थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष दिव्या कुमारी पुलिस बल के साथ तैनात रहीं. पुलिस टीम ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली.

इसे भी पढ़ें: Bihar Prohibition Success Story: शराब ने छीना सब कुछ, जीविका दीदी की मदद और नशामुक्ति से यूं बदली ललन सिंह की जिंदगी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >