छपरा विधायक छोटी कुमारी ने डीएम से की मुलाकात, जलजमाव समेत कई जनसमस्याओं पर चर्चा

विधायक छोटी कुमारी ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की. उन्होंने जलजमाव, किसानों की लगान संबंधी शिकायतें और भूमि अधिग्रहण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया.

MLA meeting DM: विधायक छोटी कुमारी ने मंगलवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान उन्होंने नागरिकों, किसानों और विभिन्न संस्थानों से प्राप्त शिकायतों व आवेदनों के आधार पर समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी को पत्र भी सौंपा.

प्रभुनाथ नगर में जलजमाव का मुद्दा उठाया

विधायक ने प्रभुनाथ नगर स्थित संत कामता सखी मठ रोड और आसपास के मोहल्लों में जलजमाव की समस्या को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों, राहगीरों और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है.

किसानों की जमीन और लगान से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा

सिताबदियारा और दक्षिणवारी चक्की के किसानों की बढ़े हुए लगान, एक फसला भूमि पर दो फसला के आधार पर लगान तथा बालू जमा होने और नदी के बहाव वाले क्षेत्रों पर लगान लगाए जाने की शिकायतों पर भी चर्चा हुई.

वर्ष 1956 से रसीद कटने वाली जमीनों को टोपो लैंड घोषित किए जाने के मामले में पुराने राजस्व अभिलेखों की जांच कराने की मांग की गयी.

भूमि अधिग्रहण और अतिक्रमण का मामला भी उठा

बड़ा तेलपा में भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा दिलाने, गांधी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज दौलतगंज की भूमि से अतिक्रमण हटाने और जटही पोखरा के संरक्षण का मुद्दा भी विधायक ने उठाया. इसके साथ ही सड़कों और नालों की सफाई तथा जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की गयी.

शहर की अन्य समस्याओं पर भी हुई चर्चा

बैठक में कदम चौक-टाड़ी सड़क, प्रभुनाथ नगर जल निकासी, डबल डेकर निर्माण से जुड़ी समस्याओं, शहर में स्ट्रीट लाइट, जनक यादव पुस्तकालय, रिविलगंज नगर पंचायत और तेलपा ईसाई कब्रिस्तान की घेराबंदी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

इसके अलावा विद्युत शवदाह गृह में शुल्क और कथित अवैध वसूली से जुड़े मामलों को भी विधायक ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा.

विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है. इसके लिए प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय जारी रहेगा. मौके पर धर्मेंद्र साह और विवेक कुमार सिंह भी मौजूद थे.

Also Read: पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच बेहोश होकर रोड पर गिरी छात्रा, दौड़ी-दौड़ी पहुंचीं SDPO कोमल मीणा और खुद उठाया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >