Saran News : पीएचडी कोर्स वर्क में नामांकन के लिए तैयार की जा रही मेरिट लिस्ट

Saran News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत शोध पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इंटरव्यू के लिए 15 मई तक की तिथि निर्धारित थी.

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत शोध पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इंटरव्यू के लिए 15 मई तक की तिथि निर्धारित थी. भौतिक, विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिन्दी, भूगोल, मनोविज्ञान, गणित, वाणिज्य, राजनीति शास्त्र, संस्कृत, केमेस्ट्री आदि विभाग में इंटरव्यू देने वाले अभ्यर्थियों के कागजातों का वेरिफिकेशन भी शुरू कर दिया गया है.

विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विभाग स्तर पर मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी. पीआरओ राजेश पांडेय ने बताया कि पीएचडी के अंतर्गत पीजी के 17 विभागों में कोर्स वर्क में नामांकन होना है. इसके लिए पांच सौ से अधिक अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया है. वहीं अभ्यर्थियों के सभी एकेडमिक दस्तावेजों की जांच के उपरांत वेटेज अंक का मिलान किया जा रहा है. जिसके बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी. लिस्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को शोध पाठ्यक्रम में नामांकन का अवसर मिलेगा.

वेटेज अंक से तय होगी मेरिट लिस्ट

यूजीसी के निर्देश पर इंटरव्यू देने वाले अभ्यर्थियों को मिले अंक का निर्धारित किये गये वेटेज अंक से मिलान किया जायेगा. जिसके आधार पर अधिकतम वेटेज अंक वालों को प्राथमिकता देते हुए शोध पाठ्यक्रम में नामांकन की अनुमति दी जायेगी. बैट, नेट या पैट क्वालिफाइड करने वाले छात्र-छात्राओं को पांच वेटेज अंक मिलेगा. वहीं फेलोशिप (जेआरएफ) वाले आवेदकों को 10 अंक का वेटेज रहेगा. 80% या उससे अधिक प्राप्तांक के साथ पीजी उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को 100 में से 70 वेटेज अंक दिया जायेगा. वहीं 50% या इससे ऊपर के प्राप्तांक के साथ पीजी उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग वेटेज निर्धारित किया गया है.

जून में शुरू होगा कोर्स वर्क

मेरिट लिस्ट जून के प्रथम सप्ताह तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है. मेरिट लिस्ट के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जून के दूसरे सप्ताह से कोर्स वर्क शुरू हो जायेगा. इसके लिए विभाग स्तर पर अधिसूचना जारी होगी. छह माह का कोर्स वर्क पूरा होने के बाद शोध के लिए गाइड अलॉट किया जायेगा. शोध के लिए भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, जूलॉजी, बॉटनी, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, वाणिज्य व गृह विज्ञान विभाग में नामांकन होना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >