मढ़ौरा में सफाई व्यवस्था बहाल, हड़ताल खत्म होने से नगरवासियों ने ली राहत की सांस

मढ़ौरा में पांच दिनों से जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। प्रशासन द्वारा मांगें माने जाने के बाद शहर में कचरा उठाव का कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है।

प्रतिनिधि, मढ़ौरा. पिछले पांच दिनों से जारी सफाईकर्मियों की हड़ताल बुधवार को छठे दिन समाप्त हो गयी. कर्मियों के काम पर लौटने से मढ़ौरा नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों ने बड़ी राहत महसूस की है. हड़ताल के कारण शहर में कचरे का अंबार लग गया था, जिससे आम जनजीवन प्रभावित था. सफाई कर्मी विजय ने बताया कि प्रशासन द्वारा उनकी वाजिब मांगों को मान लिए जाने के बाद वे काम पर लौटने को तैयार हुए हैं. इससे पूर्व, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र ने हड़ताल के पांचवें दिन ही स्थिति को जल्द सुधारने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था.बुधवार की सुबह से ही सफाई कर्मियों ने कचरा उठाव का कार्य शुरू कर दिया. हालांकि, पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण झाड़ू लगाने में कुछ परेशानी जरूर हुई, लेकिन मुख्य सड़कों और मोहल्लों से जमा कचरे को हटा दिया गया है. नगर वासियों ने इस पहल का स्वागत किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manokamna Singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >