स्वच्छता ही सेवा 2026 : मढ़ौरा नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान, ''एक पेड़ मां के नाम'' के तहत हुआ पौधरोपण

मढ़ौरा नगर पंचायत में 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत प्रमुख मार्गों पर पौधे लगाए गए और नगर के विभिन्न वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया.

Saran News: स्थानीय मढ़ौरा नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को ''स्वच्छता ही सेवा 2026'' अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता सह पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अभियान का उद्देश्य शहर को साफ, स्वच्छ और हरा-भरा बनाना था, ताकि स्थानीय नागरिकों को स्वस्थ वातावरण मिल सके.

प्रमुख मार्गों के किनारे किया गया पौधरोपण

कार्यक्रम के तहत ''एक पेड़ मां के नाम'' पहल को आगे बढ़ाते हुए मेन रोड सहित प्रमुख मार्गों और सड़कों के किनारे बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया. इसके साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया. सफाई के दौरान सड़कों पर झाड़ू लगाकर कचरा हटाया गया और कचरे के प्रति संवेदनशील स्थलों की सफाई कर उन्हें पूरी तरह स्वच्छ किया गया.

''मेरा नगर, मेरी जिम्मेदारी'' का दिया संदेश

आयोजन के दौरान ''मेरा नगर, मेरी जिम्मेदारी'' और ''कचरे से मुक्ति, सबकी भागीदारी'' जैसे संदेशों के साथ नागरिकों को जागरूक किया गया. प्रशासन की ओर से लोगों से शहर को स्वच्छ और हरित बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया.

सफाई मित्रों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

इस अवसर पर मढ़ौरा नगर पंचायत अध्यक्ष रूबी सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चन्द्र और स्वच्छता पदाधिकारी रश्मि मुख्य रूप से मौजूद रहे. नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों तथा सफाई मित्रों ने भी स्वच्छता और पौधरोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभायी. मौके पर लेखापाल रणधीर सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि देवेश सिंह, शोभित राय, चित रंजन सिंह, रवि रंजन राय, मनोज सिंह, अभिमन्यु कुमार, आदित्य कुमार, मनोज कुमार गांधी समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >