सारण गोलीकांड: मढ़ौरा में बिट्टू कुमार हत्याकांड में तीन नामजद, दो संदिग्ध हिरासत में

सारण के मढ़ौरा में 26 वर्षीय बिट्टू कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है और दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है।

सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर फैक्ट्री मोड़ पर दिनदहाड़े हुई 26 वर्षीय बिट्टू कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है. मृतक की मां के बयान पर तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

मृतक की मां के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि मृतक की मां लीलावती देवी के लिखित आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में मिर्जापुर निवासी बबलू कुमार, प्रिंस कुमार समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है.

पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और पैसों के लेन-देन का विवाद बताया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

दो संदिग्ध हिरासत में, छापेमारी जारी

पुलिस ने इस हत्याकांड में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

दिनदहाड़े सिर में गोली मारकर की गई थी हत्या

गौरतलब है कि सोमवार दोपहर पटेढ़ी बैज गांव निवासी धर्मनाथ सिंह के 26 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार को मिर्जापुर फैक्ट्री मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने सिर में गोली मार दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की थी.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >