सारण गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, घटना की रात ही तीन आरोपी गिरफ्तार

Saran News: सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. घटना की रात ही तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है. एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं.

Saran News: सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की रात ही तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मामले में संलिप्त एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है. पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

घटना के बाद तुरंत हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी अरबाज खान, वारिस खान और कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं घटना में शामिल एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है. किशोर की पहचान कानून के तहत सार्वजनिक नहीं की जा सकती.

जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर अनुसंधान शीघ्र पूरा कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी. इसके बाद स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को जल्द सजा दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम

मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. टीम ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए, ताकि जांच को वैज्ञानिक आधार मिल सके.

कई महत्वपूर्ण नमूने किए गए संग्रहित

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से मिट्टी सहित अन्य आवश्यक नमूने और संभावित फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए हैं. इनकी जांच रिपोर्ट विवेचना का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी.

एसएसपी और एसडीपीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी विनीत कुमार और एसडीपीओ-2 राज कुमार देर रात मांझी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने पुलिस टीम को निष्पक्ष और त्वरित जांच के निर्देश दिए.

पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सभी कानूनी और वैज्ञानिक पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह और गुंजन सिंह गोपालगंज कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, मिली स्थायी जमानत, जानें पूरा केस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat kiran himanshu

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >