बालिगांव पैक्स अध्यक्ष पद पर मानती देवी दूसरी बार निर्वाचित, 298 मतों से दर्ज की जीत

प्रखंड के बालिगांव पंचायत में आयोजित पैक्स अध्यक्ष चुनाव में मानती देवी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंदी पंकज राय को 298 मतों के अंतर से पराजित कर दिया.

परसा. प्रखंड के बालिगांव पंचायत में आयोजित पैक्स अध्यक्ष चुनाव में मानती देवी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंदी पंकज राय को 298 मतों के अंतर से पराजित कर दिया. जीत के बाद प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया. साथ ही चुनाव में निर्वाचित हुए 10 सदस्यों को भी प्रमाण पत्र दिया गया. ज्ञात हो कि वर्ष 2021 के पैक्स चुनाव में पहली बार लातरहिया निवासी करीमन राय की पत्नी मानती देवी ने चुनावी मैदान में उतरकर जीत हासिल की थी. निर्वाचित होने के बाद मानती देवी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों के हित में लगातार काम किया. धान एवं गेहूं की समय पर खरीद, भुगतान की व्यवस्था, हक की लड़ाई तथा पैक्स गोदाम निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा कि बालिगांव पंचायत के किसानों ने उनकी मेहनत का सम्मान करते हुए उन्हें दोबारा मौका दिया है. वहीं समाजसेवी बिंदु राय ने कहा कि मतदाताओं ने जिस उम्मीद के साथ भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा. जीत के बाद जिला पार्षद विनोद राय, मुखिया प्रतिनिधि राजेश राय, पैक्स अध्यक्ष लाल बाबू राय, देवी लाल राय प्रो बिमल राय मुखिया प्रतिनिधि राजेश राय समेत सैकड़ों समर्थकों ने मानती देवी को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. बताया जाता है कि अध्यक्ष पद के लिए मानती देवी और पंकज राय के बीच सीधा मुकाबला था,जबकि सदस्य पद के लिए कुल 21 प्रत्याशी मैदान में थे. चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >