Guru Dakshina Program: स्थानीय चीनी मिल कॉलोनी स्थित भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के आवासीय परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संयोजन जिला प्रचारक महेश ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत संघ के ध्वज वंदन के साथ हुई. इसके बाद संघ की परंपरा के अनुसार उपस्थित स्वयंसेवकों और संघ की विचारधारा से जुड़े गणमान्य लोगों ने ससम्मान गुरु दक्षिणा अर्पित की.
राष्ट्र सेवा और संस्कारों की पाठशाला है संघ
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक महेश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, संस्कार और अनुशासन की जीवंत पाठशाला है. उन्होंने उपस्थित लोगों से संघ के उच्च विचारों और सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि समाज में अनुशासन, राष्ट्रीय भावना और सेवा का भाव मजबूत होने से सशक्त समाज का निर्माण संभव है.
सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय चेतना को मिलता है बल
कार्यक्रम आयोजक और भाजपा कार्य समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि गुरु दक्षिणा जैसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं. ऐसे कार्यक्रम लोगों को राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने की प्रेरणा देते हैं.
दर्जनों स्वयंसेवकों और गणमान्य लोगों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्वयंसेवक शामिल हुए. प्रमुख रूप से बलबीर सिंह, राकेश सिंह उजाला, मिट्ठू महतो, ललन जायसवाल, सतीश सिंह, जितेंद्र सिंह, परमेश्वर सिंह, चंदेश्वर राय, हीरा लाल राम, विनोद सिंह, अभिषेक सिंह, सुनील कुमार और सिकंदर राय सहित दर्जनों स्थानीय लोगों ने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र सेवा और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प लिया.
इसे भी पढ़ें: Bihar Prohibition Success Story: शराब ने छीना सब कुछ, जीविका दीदी की मदद और नशामुक्ति से यूं बदली ललन सिंह की जिंदगी
