सारण के मढ़ौरा में धूमधाम से मना ईद मिलादुन्नबी, जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़े अकीदतमंद

सारण के मढ़ौरा में ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाया गया. नगर पंचायत समेत विभिन्न ग्रामीण इलाकों से निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी. इस अवसर पर मोहब्बत, भाईचारे और शांति का संदेश दिया गया.

Eid Miladunnabi: स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत समेत विभिन्न ग्रामीण इलाकों में बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी का मुबारक पर्व पूरी अकीदत, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मढ़ौरा नगर पंचायत, मिर्जापुर, तेजपुरवा, हसनपुरा और भावलपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया.

जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा के प्रति अपनी अकीदत और मोहब्बत का इजहार किया. पूरे क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला.

मोहब्बत, भाईचारे और शांति का दिया संदेश

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता आफताब अली ने पैगंबर साहब के जीवन और संदेशों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद पूरी इंसानियत के लिए रहमत बनकर आए थे. उन्होंने दुनिया को मोहब्बत, भाईचारा, इंसाफ, शांति और जरूरतमंदों की मदद करने की राह दिखाई.

उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं समाज में भेदभाव से दूर रहकर कमजोर और जरूरतमंद लोगों का सहारा बनने तथा आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देती हैं.

स्टेशन रोड पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

मढ़ौरा स्टेशन रोड पर गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली. यहां नगर पंचायत मुख्य पार्षद रूबी सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मीणा अरुण और पूर्व मुखिया अरुण सिंह ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की.

इस सेवा कार्य में राजू सिंह, रवि सिंह, आकाश कुमार और आदित्य कुमार सहित कई समाजसेवियों ने सहयोग किया.

विभिन्न गांवों के लोग हुए शामिल

इस अवसर पर मिर्जापुर में एजाज अली उर्फ छोटे खान, जैनुद्दीन, सलमान, निखिल द्विवेदी, विक्की भगत और तेजपुरवा के मुखिया परमात्मा राय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. जुलूस के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >