Love Affairs: "तुम्हारी बीवी के पेट में मेरा बच्चा...", निकाह होते ही शौहर के सामने दुल्हन को ले उड़ा प्रेमी

Love Affairs: सारण में एक युवक अपनी प्रेमिका को उसके शौहर के सामने ले भागा. युवती का निकाह तुरंत हुआ था. वह विदा होकर ससुराल जा रही थी. बीच रास्ते से ही उसके प्रेमी ने उसे अगवा कर लिया. पुलिस प्रेमी की तलाश में है. पढे़ं पूरी खबर…

Love Affairs: बिहार के सारण जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नई-नवेली दुल्हन, जिसका निकाह अभी-अभी हुआ था, को उसका हिंदू प्रेमी शौहर सामने ले भागा. साथ ही आरोपी प्रेमी ने यह दावा भी किया कि दुल्हन के पेट में उसका बच्चा है. दोनों एक दूसरे से लंबे समय से रिश्ते में हैं. इसके बाद पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश में है.

दुल्हन के पेट में प्रेमी का बच्चा

दरअसल, सारण जिले में एक मुस्लिम युवक बारात लेकर नगमा के घर पहुंचा. खुशी-खुशी दोनों का निकाह हुआ. जब वह दुल्हन को लेकर अपने घर लौट रहा था. इसी बीच कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी रोककर उसपर हमला कर दिया. हमला करने वालों में दुल्हन का हिंदू प्रेमी भी था. आरोपी प्रेमी और उसके सहयोगियों ने दुल्हन को शौहर की गाड़ी से खींचकर अपने गाड़ी में बैठा लिया. आरोपी प्रेमी ने दावा किया कि दुल्हन के पेट में उसका बच्चा है. यह सुनकर उसका शौहर हैरान हो गया.

पुलिस ने दुल्हन को हिरासत में लिया

घटना के बाद पीड़ित अखलाख ने पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने दुल्हन को जब पकड़ा तो वह सिंदूर लगायी हुई थी. दुल्हन ने कहा कि वह अपनी मर्जी से नहीं गई थी. लेकिन, उस प्रेमी के साथ उसका लंबे समय से अफेयर था. फिलहाल, आरोपी प्रेमी फरार है. पुलिस ने नगमा को हिरासत में ले लिया है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है.

ALSO READ: लखीसराय में खुदाई के दौरान जमीन से निकलने लगी मूर्तियां, हजारों साल पुराना होने का अनुमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >