मढ़ौरा में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Saran News : मढ़ौरा में पहली बार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. यह यात्रा शहर को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर गई.

Saran News : नगर में रविवार को इस्कॉन परिवार के नेतृत्व में पहली बार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई. धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए. पूरे नगर में "जय जगन्नाथ" के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा.

गढ़देवी मंदिर से शुरू हुई रथ यात्रा

रथ यात्रा की शुरुआत प्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर परिसर से हुई. यहां भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई. इसके बाद नारियल फोड़कर रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया. श्रद्धालुओं ने "जय जगन्नाथ" के उद्घोष के साथ रथ की रस्सियां खींचीं. रथ खींचने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह और होड़ देखने को मिली.

प्रमुख मार्गों से होकर महावीर भवन पहुंची यात्रा

गढ़देवी मंदिर से निकली रथ यात्रा गढ़देवी चौक, मुख्य बाजार, सोनारपट्टी मां दुर्गा स्थान, गोला रोड और स्टेशन रोड होते हुए महावीर भवन प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई. निर्धारित विश्राम स्थलों पर रथ कुछ समय के लिए रोका गया, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती की, भजन-कीर्तन में भाग लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया.

जगह-जगह हुई श्रद्धालुओं की सेवा

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए शीतल पेयजल, शरबत और अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी. रथ यात्रा शुरू होने से पहले भगवान जगन्नाथ को छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ.

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व इस्कॉन के प्रतिनिधि धीर दशरथ दास ने किया. इस अवसर पर जनसुराज के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह, जिला परिषद सदस्य मीना अरुण, वरिष्ठ भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह उर्फ मुकेश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में युवराज भास्कर, भानू प्रताप सिंह, विष्णु गुप्ता, कुणाल सोनी, अरुण सिंह, पप्पू गुप्ता और सुनील सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई.

पहली रथ यात्रा से भक्तिमय हुआ पूरा नगर

मढ़ौरा में पहली बार आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया. श्रद्धालुओं ने इसे ऐतिहासिक आयोजन बताते हुए भविष्य में भी इस परंपरा को जारी रखने की उम्मीद जताई.

Also Read : सीवान हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 लोगों को साजिशकर्ता के रूप में किया चिन्हित, पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा का भी नाम दर्ज



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manokamna Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >