Saran News : मढ़ौरा में नाले के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश

मढ़ौरा नगर पंचायत के गोला रोड पर चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गये हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क और नाली के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है.

मढ़ौरा. मढ़ौरा नगर पंचायत के गोला रोड पर चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गये हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क और नाली के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे काम की गुणवत्ता पर संदेह हो रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही मौके पर कोई भी संबंधित जूनियर इंजीनियर या अधिकारी मौजूद नहीं है. इसके अलावा, प्राक्कलन का कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि सड़क का निर्माण किस तरह किया जाना है. वार्ड पार्षद प्रतिनिधि द्वारा कराये जा रहे इस काम में नाली की खुदाई भी टेढ़ी-मेढ़ी की गयी है. सबसे बड़ी चिंता सड़क की ढलाई को लेकर है, जहाँ ईंटें बिछाने के बाद मात्र एक से डेढ़ इंच की पतली परत डालकर काम निपटाया जा रहा है, जो किसी प्लास्टर जैसा दिख रहा है. लोगों का कहना है कि यह केवल खानापूर्ति है. जब इस संबंध में नगर पंचायत के जेइ शशि शेखर सिंह से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि नाले के निर्माण में नीचे मोटी पीसीसी की ढलाई होनी है. उन्होंने काम करने वाले को इस बारे में निर्देश दिया है. जेइ ने आश्वासन दिया कि अगर तय मानकों के अनुसार काम नहीं हो रहा है, तो इसकी जांच की जायेगी और गुणवत्तापूर्ण काम सुनिश्चित कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >